लटेरी में 14 पेटी अवैध शराब और बीयर के साथ मप्र शासन लिखा वाहन जब्तवाहन

वाहन छोड़कर फरार हुए आरोपी, क्रेन मशीन से वाहन को पहुंचा थाने
लटेरी। शमशाबाद बाइपास रोड से लटेरी पुलिस ने एक वाहन को जब्त किया है। वाहन से पुलिस ने 14 पेटी अवैध शराब की बरामद की है। जिसमें 8 पेटी बीयर और तीन पेटी सफेद मसाला और तीन पेटी लाल मसाला शराब की थीं। पुलिस की कार्रवाई को देखकर आरोपी वाहन को लॉक कर वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। शराब तस्करी के लिए उपयोग की जा रहे वाहन पर मध्यप्रदेश शासन लिखा हुआ है। मौके से पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को थाने पहुंचाया। 

बता दें कि लटेरी में अवैध शराब की तस्करी का मामला नया नहीं है। लटेरी क्षेत्र के गांव-गांव में अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है, इस घटना ने एक बार फिर पुलिस और आबकारी विभाग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि आबकारी विभाग के अधिकारी क्षेत्र में मॉनिटरिंग नहीं करते, जिसकी वजह से गांव-गांव में अवैध शराब के धंधे जोरो से चल रहे हैं। 
मप्र शासन लिखे वाहन के पीछे किसी सरकारी कर्मचारी के शराब तस्करी से जुड़े होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। यह जांच का विषय है कि यह वाहन किस विभाग और किस अधिकारी द्वारा उपयोग किया जा रहा था। और यदि शराब तस्कार द्वारा यह लिखकर इस का उपयोग किया जा रहा है तो यह भी गंभीर मामला है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ