विदिशा – पीएम श्री महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समर कैंप का समापन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन ने दीप प्रज्वलन और मां शारदे की पूजा-अर्चना के साथ किया। इस अवसर पर अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी भागीदारी निभाई।
छात्राओं ने विधायक के समक्ष विद्यालय में बालिका शौचालय, प्रार्थना स्थल पर शेड निर्माण व अन्य आवश्यक सुविधाओं की मांग रखी। इस पर विधायक ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य डॉ. दीप्ति शुक्ला ने स्वागत उद्बोधन एवं समर कैंप की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। समापन समारोह में ग्यारसपुर जनपद पंचायत के सदस्य, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्री बलवीर सिंह तोमर, वरिष्ठ शिक्षक श्री सौदान सिंह सूर्यवंशी, श्री खिलान सिंह विश्वकर्मा सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती आभा पाराशर ने किया।




0 टिप्पणियाँ