मीना समाज महासम्मेलन लटेरी में हुआ भव्य आयोजन, विधायक उमाकांत शर्मा हुए शामिल – सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख की घोषणा



मीना समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की घोषणा।

शिक्षा, आत्मनिर्भरता और युवाओं के भविष्य पर सार्थक चर्चा।

समाज के सभी वर्गों की एकजुटता और सहभागिता की सराहना।
लटेरी (विदिशा) – लटेरी में आज मीना समाज द्वारा आयोजित भव्य मीना समाज महासम्मेलन में सिरोंज विधायक श्री उमाकांत शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान मिनेश जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण से हुई। इस अवसर पर विधायक शर्मा ने समाज के वरिष्ठ नागरिकों, गणमान्य अतिथियों, युवाओं और मातृशक्ति का आत्मीय स्वागत किया।
महासम्मेलन में बड़ी संख्या में मीना समाज के लोग उपस्थित थे। विधायक उमाकांत शर्मा ने सभी को सफल आयोजन की बधाई दी और कहा कि समाज की एकजुटता, परंपरा और संस्कृति को संजोए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यक्रम को केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि संस्कारों, परंपराओं और सामाजिक एकता का उत्सव बताया।
इस विशेष अवसर पर विधायक जी ने मीना समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की घोषणा की, जिसे उपस्थित जनसमुदाय ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा।

कार्यक्रम में शिक्षा, आत्मनिर्भरता और युवाओं के भविष्य को लेकर हुई संवादात्मक चर्चा को विधायक शर्मा ने समाज के लिए मार्गदर्शक बताया और कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज को प्रेरणा मिलती है और आने वाली पीढ़ी को सही दिशा देने का अवसर प्राप्त होता है।

महासम्मेलन में समाज के आदरणीय श्रेष्ठजन, मातृशक्ति, युवा साथी एवं बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे और इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ