प्रशांत धाकड़ ने UPSC में चयनित होकर बढ़ाया जिले का मान, कलेक्टर से की सौजन्य भेंट

विदिशा। शमशाबाद तहसील के ग्राम पाली निवासी प्रशांत धाकड़ ने UPSC 2024 में पहली ही प्रयास में सफलता हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में 596वीं रैंक प्राप्त की है।

इस उपलब्धि के उपरांत गुरुवार को श्री प्रशांत धाकड़ ने विदिशा कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता से उनके चेंबर में सौजन्य भेंट की। कलेक्टर श्री गुप्ता ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर ने इस अवसर पर प्रशांत की मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त करना प्रेरणादायक है।

यह उपलब्धि न केवल ग्राम पाली बल्कि पूरे विदिशा जिले के लिए गर्व की बात है। प्रशांत की इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि लगन और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ