विदिशा के कृषकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: उद्यानिकी विभाग की योजनाओं में अनुदान पाने हेतु जल्द कराएं पंजीयन

विदिशा, मध्यप्रदेश।
उद्यानिकी (फल, सब्जी, मसाले, पुष्प, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना) क्षेत्र में कार्यरत विदिशा जिले के कृषक बंधुओं के लिए यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए उद्यानिकी विभाग की सभी योजनाओं में अनुदान का लाभ प्राप्त करने हेतु एमपीएफएसटीएस पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य किया गया है।

इच्छुक कृषक सीधे https://mpfsts.mp.gov.in/mphd/#/new-application लिंक के माध्यम से मोबाइल से स्वयं पंजीयन कर सकते हैं। साथ ही निकटतम लोक सेवा केंद्र (CSC), अधिकृत ऑनलाइन केंद्र या किसी निजी कंप्यूटर केंद्र पर जाकर भी पंजीयन कराया जा सकता है।

पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज़ इस प्रकार हैं:

पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो

आधार कार्ड की छायाप्रति

बैंक पासबुक की छायाप्रति

भूमि स्वामित्व दस्तावेज़ (खतौनी / बी-1)

जाति प्रमाण पत्र (केवल एससी / एसटी वर्ग हेतु)
उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक श्री जी. गिरवाल ने बताया कि पंजीयन संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी व सहायता हेतु कृषक अपने विकासखंड के वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी अथवा शासकीय उद्यानिकी नर्सरी में संपर्क कर सकते हैं।

विभाग ने अपील की है कि सभी इच्छुक कृषक इस सप्ताह के भीतर पंजीयन कराकर योजनाओं का समय पर लाभ प्राप्त करें।

जनसम्पर्क, मध्यप्रदेश

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ