भोपाल। मध्यप्रदेश में सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने नौ आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर करते हुए कई जिलों के कलेक्टरों को बदल दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उज्जैन, विदिशा, हरदा और अशोकनगर जिलों के कलेक्टरों को हटाकर नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अशोकनगर के नए कलेक्टर आदित्य सिंह होंगे, जबकि सिद्धार्थ जैन को हरदा जिले की कमान सौंपी गई है। विदिशा जिले के नए कलेक्टर अंशुल गुप्ता होंगे और रौशन कुमार सिंह को उज्जैन जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को सिंहस्थ मेला, उज्जैन का मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे को श्रम विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। वहीं, जनजातीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव गुलशन बामरा को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान, भोपाल का सीईओ (अतिरिक्त प्रभार) नियुक्त किया गया है।
राज्य योजना आयोग के सदस्य सचिव ऋषि गर्ग को भी अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान, भोपाल के संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इस फेरबदल को आगामी योजनाओं की बेहतर क्रियान्वयन और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।




0 टिप्पणियाँ