दिनांक 14 अप्रैल 2025 । विदिशा जिले के कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह का हाल ही में स्थानांतरण हो गया है। स्थानांतरण आदेश के क्रम में श्री सिंह सोमवार, 14 अप्रैल को अपने पद से औपचारिक रूप से भारमुक्त हुए। भारमुक्त होते समय उन्होंने जिला प्रशासन की जिम्मेदारी अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर को सौंपी। श्री डामोर आगामी आदेश तक कलेक्टर का प्रभार संभालेंगे।
कलेक्टर के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान श्री सिंह ने जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए। विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में उनके प्रयासों की सराहना की गई।
श्री सिंह के स्थानांतरण की सूचना मिलने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी। इस अवसर पर सभी ने उनके कुशल नेतृत्व, सहज व्यवहार और कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
श्री सिंह ने भी विदिशा में मिले सहयोग के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया और जिले की प्रगति की शुभकामनाएं दीं।




0 टिप्पणियाँ