विदिशा विधायक मुकेश टंडन के पुत्र के विवाह समारोह में केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हुए शामिल, वर-वधु को दिया आशीर्वाद

शुभम सोनी विदिशा। विदिशा विधायक मुकेश टंडन के सुपुत्र गौरव टंडन के विवाह समारोह का अवसर सोमवार को नगर में उल्लास और शुभकामनाओं से सराबोर रहा। इस शुभ अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह और सुपुत्र कार्तिक चौहान के साथ विशेष रूप से उपस्थित हुए।

श्री चौहान ने नवविवाहित गौरव और प्रिया को मंगलमय, सुखद एवं सफल दांपत्य जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया। 
उन्होंने कहा, विदिशा विधायक, साथी श्री Mukesh Tandon जी के सुपुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर वर-वधु को सुखी, सफल एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रिय गौरव और प्रिया आप दोनों सर्वदा प्रसन्न एवं आनंदित रहें, मेरा स्नेह और आशीर्वाद सदैव आपके साथ है।
"गौरव और प्रिया का जीवन सदा प्रेम, विश्वास और सामंजस्य से परिपूर्ण रहे—ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूँ।"

इस अवसर पर स्थानीय विधायक मुकेश टंडन, जो स्वयं आयोजनकर्ता के रूप में उपस्थित थे, ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। समारोह में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, व्यापारी वर्ग, समाजसेवी एवं शहर के गणमान्य नागरिक भारी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह की गरिमा और आत्मीयता ने इसे एक यादगार अवसर बना दिया, जिसमें राजनीति, समाज और संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला।