कुत्तों से परेशान बच्चे बोले – पीछे पड़ जाते हैं, विधायक ने कहा – पकड़वा देंगे

विदिशा। 'गांव चलो, बस्ती चलो, वार्ड चलो' अभियान के तहत "आपके विधायक आपके द्वार" कार्यक्रम में विधायक मुकेश टंडन ने वार्ड क्रमांक 23 का दौरा किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर नागरिकों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

स्कूल के छात्र सत्यम राठौर ने विधायक को बताया कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। जब बच्चे घर से निकलते हैं, तो कुत्ते पीछे पड़ जाते हैं जिससे उन्हें काटने का डर बना रहता है। इस शिकायत पर विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कुत्ते पकड़ने के निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान मोहल्ला वासियों ने सफाई कर्मी सुरेश वाल्मीकि के कार्य की सराहना की। विधायक ने सफाई कर्मी को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की। साथ ही, उन्होंने घर-घर पहुंचकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा, आनंद जैन, पंकज पांडे, छत्रपाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रशांत खत्री, पार्षद प्रतिनिधि जमना कुशवाह एवं संतोष सोनी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ