अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत जन संगोष्ठी में डॉ. महेंद्र सिंह का ऊर्जादायी उद्बोधन

विदिशा । भारतीय जनता पार्टी जिला विदिशा द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत एक भव्य जिला स्तरीय जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा मध्यप्रदेश के प्रभारी, विचारक एवं ओजस्वी वक्ता डॉ. महेंद्र सिंह का प्रेरक व ऊर्जादायी उद्बोधन सुनने को मिला।

अपने संबोधन में डॉ. सिंह ने डॉ. अंबेडकर के प्रति कांग्रेस व नेहरू-गांधी परिवार की उपेक्षा और अपमान की सच्चाई को सामने रखा। उन्होंने बताया कि किस प्रकार भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, संविधान के अनुरूप समावेशी विकास की योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने डॉ. अंबेडकर को सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया है और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया है।

डॉ. सिंह ने यह भी बताया कि आदिवासी, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग—सभी के हित में योजनाएं बनाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नेतृत्व में सामाजिक समरसता और समावेशी विकास को बल मिला है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों को आत्मसात कर समाज में समानता और न्याय स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ