जिला न्यायालय विदिशा में मौन धारण कर पहलगाम हमले के पीड़ितों को अर्पित की गई श्रद्धांजलि

विदिशा, मध्यप्रदेश। उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विदिशा श्री जाकिर हुसैन के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय परिसर विदिशा में जम्मू एवं कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण एवं न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण एकत्रित हुए और दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

प्रधान जिला न्यायाधीश श्री जाकिर हुसैन, विशेष न्यायाधीश श्री जी.सी. शर्मा एवं अध्यक्ष अभिभाषक संघ विदिशा श्री पी.डी. यादव ने इस कायरतापूर्ण आतंकी हमले की निंदा करते हुए पीड़ितों एवं उनके परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पूरा देश इस दुख की घड़ी में एकजुट है और आतंकवाद के खिलाफ एक दृढ़ संकल्प के साथ खड़ा है।

जनसम्पर्क, मध्यप्रदेश

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ