सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की भेंट, विकास कार्यों व किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

भोपाल/सिरोंज। [23/04/2025] – सिरोंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री उमाकांत शर्मा ने आज दोपहर लगभग 2 बजे वल्लभ भवन, भोपाल में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री, भारतीय ज्ञान परंपरा के संवाहक श्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री को सिरोंज एवं लटेरी क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी और क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। विशेष रूप से ग्राम मुबारकपुर, तहसील लटेरी में हाल ही में फसल में आग लगने की घटना का उल्लेख करते हुए, प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने हेतु कैबिनेट से निर्णय कर नीति बनाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री श्री डॉ. मोहन यादव ने सभी विषयों को अत्यंत आत्मीयता और संवेदनशीलता के साथ सुना और त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।

विधायक उमाकांत शर्मा ने मुख्यमंत्री महोदय के प्रेम, मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनकल्याण एवं विकास की दिशा में निरंतर अग्रसर रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ