सिरोंज: नरवाई जलाने पर दो किसानों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्त कार्रवाई

विदिशा।नरवाई जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर अंशुल गुप्ता के निर्देश पर जिले में नरवाई जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दो किसानों पर कुल 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

सिरोंज एसडीएम हर्षल चौधरी ने जानकारी दी कि धरमपुर गांव में रामबाबू पुत्र बारेलाल यादव और कस्बा सिरोंज में बटियादार युसूफ खान पिता बुनियाद अली मंसूरी द्वारा खेत में नरवाई जलाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद दोनों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया।

प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे नरवाई जलाने की बजाए वैकल्पिक उपाय अपनाएं, जिससे पर्यावरण और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उल्लंघन करने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ