लटेरी (जिला विदिशा)। आज नवीन सब्जी मंडी लटेरी में विकासखंड स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर में विदिशा जिले के नवागत कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता एवं जिला सीईओ श्री ओमप्रकाश सनोडिया की विशेष उपस्थिति रही।


शिविर के दौरान नागरिकों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न समस्याओं पर विभागवार चर्चा की गई एवं कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने नागरिकों को शासन की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस जनसुनवाई कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण,

एसडीएम लटेरी श्री विनीत तिवारी, एसडीओपी श्री अजय कुमार मिश्रा, सीईओ श्री उदय प्रताप सिंह, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

इस जन समस्या निवारण शिविर ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर त्वरित निराकरण की दिशा में प्रशासन की प्रतिबद्धता को सिद्ध किया।
0 टिप्पणियाँ