भोपाल, मध्यप्रदेश –कृषि विकास समिति, मध्यप्रदेश विधानसभा के दौरे के अंतर्गत समिति अध्यक्ष श्री दिलीप सिंह जी परिहार ने भोपाल स्थित भोपाल सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित (सांची) का निरीक्षण किया। इस अवसर पर समिति के अन्य सदस्यगण एवं अधिकारी भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान श्री परिहार ने सांची द्वारा निर्मित दुग्ध उत्पादों का अवलोकन किया और उनकी गुणवत्ता की सराहना की। इसके पश्चात कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने संघ के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की, जिसमें सांची उत्पादों के प्रदेशभर में विस्तार, बाजार रणनीति तथा दुग्ध किसानों के हितों से जुड़े मुद्दे शामिल थे।
इस अवसर पर समिति सदस्य एवं माननीय विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी, श्री नरेंद्र प्रजापति, साथ ही विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने सांची के वर्तमान कार्यों की जानकारी दी एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।
कृषि विकास समिति द्वारा यह दौरा दुग्ध उत्पादकों, उपभोक्ताओं और सहकारी संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




0 टिप्पणियाँ