गुना - सहकारी बैंक घोटालों पर कसा शिकंजा, 44 मामलों में हुई सख्त कार्रवाई

गुना । ज़िले में सहकारी बैंक में हुए गबन और धोखाधड़ी के मामलों पर अब प्रशासन का शिकंजा कस चुका है। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल की अगुवाई में हुई सख्त समीक्षा बैठक में खुलासा हुआ कि पहले से दर्ज मामलों में 35.48 लाख रुपये की वसूली हो चुकी है। वहीं, 44 नए मामलों की पहचान के साथ ही 34 एफआईआर दर्ज कर दी गई हैं।

कुछ मामलों में दोषियों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि एक मामले में पूरी राशि की रिकवरी कर मिसाल पेश की गई है। बैठक में पारदर्शिता, जवाबदेही और दोबारा ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए ठोस रणनीति पर मंथन किया गया।

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान सिंह ठाकुर, सीसीबी के जीएम और बैंक के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ