सागर से पहली बार नागपुर और हैदराबाद के लिए सीधी ट्रेन, 24 अप्रैल से शुरू होगा संचालन

सागर। सागर और बीना स्टेशनों से दक्षिण भारत के लिए पहली बार सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। रीवा-चर्लपल्ली (हैदराबाद) द्वि-साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 24 अप्रैल से शुरू होगी। यह सुविधा सागर लोकसभा क्षेत्र की सांसद डॉ. लता वानखेड़े के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। ट्रेन के संचालन से बुंदेलखंड क्षेत्र को नागपुर और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों से सीधा रेल संपर्क मिलेगा, जो चिकित्सा, शिक्षा, आईटी और व्यापार क्षेत्र के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।

ट्रेन शेड्यूल:

गाड़ी संख्या 01704 (रीवा–चर्लपल्ली स्पेशल):
प्रारंभ: 24 अप्रैल से, संचालन: हर गुरुवार और रविवार

रीवा से प्रस्थान: दोपहर 1:00 बजे
सागर आगमन: शाम 6:28 बजे, प्रस्थान: 6:30 बजे
बीना आगमन: 7:25 बजे, प्रस्थान: 7:30 बजे
नागपुर आगमन: अगले दिन सुबह 5:45 बजे

चर्लपल्ली (हैदराबाद) आगमन: दोपहर 2:45 बजे
गाड़ी संख्या 01703 (चर्लपल्ली–रीवा स्पेशल):
प्रारंभ: 25 अप्रैल से, संचालन: हर शुक्रवार और सोमवार

चर्लपल्ली से प्रस्थान: शाम 4:55 बजे
नागपुर से प्रस्थान: अगले दिन सुबह 7:15 बजे
बीना आगमन: शाम 6:05 बजे, प्रस्थान: 6:10 बजे
सागर आगमन: शाम 7:18 बजे, प्रस्थान: 7:20 बजे
रीवा आगमन: तीसरे दिन सुबह 3:30 बजे

ठहराव वाले प्रमुख स्टेशन:
रीवा, सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल, आमला, नागपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेलमपल्ली, मंचेराल, पेड्डापल्ली, काजीपेट, जनगांव और चर्लपल्ली (हैदराबाद)।

सांसद डॉ. लता वानखेड़े का बयान:
"यह ट्रेन सागर क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करती है। हम इसे नियमित और स्थायी सेवा बनवाने के लिए रेल मंत्रालय से अनुरोध करेंगे। यह ट्रेन क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास का माध्यम बनेगी।" उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे अधिकारियों का आभार भी जताया।
इस ट्रेन के माध्यम से सागर, बीना और आसपास के यात्रियों को दक्षिण भारत के लिए बेहतर, सीधी और सुलभ रेल सुविधा मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ