कुरवाई। उज़्बेकिस्तान के ताशकंद में अंतर-संसदीय संघ (IPU) की बैठक में भाग लेकर लौटने के बाद लोकसभा सांसद का ग्राम बगरौदा कुरवाई में भव्य स्वागत हुआ। यह स्वागत कार्यक्रम वरिष्ठ नेता श्री मान सिंह रघुवंशी द्वारा आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर सांसद का आत्मीय स्वागत किया। सांसद ने सभी क्षेत्रवासियों के प्रेम और सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्री संतोष सिंह ठाकुर, श्री निकेश गुप्ता, श्रीमती आशालता सिलकारी, श्री रवि ठाकुर, श्री रघुनाथ सिंह रघुवंशी, श्री अवतार सिंह रघुवंशी, श्री राकेश रघुवंशी, श्री दीपचंद सप्रे, श्री प्रमोद नायक, श्री नवीन पालीवाल, श्री दिनेश शर्मा, श्री कपिल चौहान, श्री अरविंद रघुवंशी, श्री राजेश प्रभाकर, श्री अंकित साहू, श्री देवेंद्र विश्वकर्मा, श्री रामबाबू रघुवंशी, श्री अरविंद बघेल, श्री रितिक रघुवंशी सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सांसद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की भूमिका सशक्त हो रही है और जनता से मिला यह सम्मान देश और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।




0 टिप्पणियाँ