राज्य सरकार ने बदली सोच, दिलाई कर्ज से मुक्ति – लखन पटेल
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अब अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण बन चुकी हैं। पहले माता-पिता बेटियों की शादी के लिए कर्ज लेने को मजबूर होते थे, लेकिन अब सरकार की योजनाओं ने इस बोझ से मुक्ति दिलाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से बेटियों का जीवन सुरक्षित और स्वावलंबी हो रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश पहला राज्य है जहां कोऑपरेटिव बैंक के माध्यम से किसानों को 30 हजार करोड़ रुपये का ऋण 0% ब्याज पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
विधायक श्री मुकेश टंडन ने कहा कि यह दृश्य कभी कल्पना में भी नहीं था कि एक ही मंडप में विवाह और निकाह एक साथ होंगे। यह सब पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की जनहितैषी योजनाओं की नींव पर संभव हुआ है। उन्होंने नवविवाहितों को बधाई देते हुए कहा कि आज आपकी शादी में मंत्री, कलेक्टर और एसपी जैसे अधिकारी उपस्थित होकर आशीर्वाद दे रहे हैं, यह सरकार की संवेदनशीलता का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री सहायता राशि के चेक वितरित
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के तहत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को 49,000 रुपये की सहायता राशि का चेक प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल, विधायक श्री मुकेश टंडन एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी ने सौंपा।
सामूहिक आयोजन में जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे शामिल
कार्यक्रम में ग्यारसपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, वर-वधु के परिजन तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। संचालन जनपद सीईओ ग्यारसपुर द्वारा किया गया।




0 टिप्पणियाँ