खाद बीज वितरण एवं भंडारे में परिदृश्यता से कार्य किया जाए अनुविभाग के अधिकारियों को कलेक्टर के निर्देश :

खाद बीज वितरण एवं भंडारण कार्य पारदर्शिता को प्रतिपादित करें - कलेक्टर श्री सिंह
अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित आदेश जारी

विदिशा । जिला कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने जिले के कृषकों को खाद - बीज की प्राप्ति में कहीं विलंब ना हो के निर्देश प्रसारित किए हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को जारी आदेश में उल्लेख है कि कार्य क्षेत्रों की खाद व बीज वितरण करने वाली शासकीय एवं निजी विक्रेताओं के द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए इसके लिए औचक निरीक्षण की व्यवस्थाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर की जाने वाली कार्यवाही कि समुचित जानकारियां जिला मुख्यालय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

कलेक्टर ने जिले में खाद एवं बीज की नियमित उपलब्धता बनाये रखने के लिए किए गए प्रबंधों का हवाला देते हुए कहा है कि जिले में कृषकों को रबी उपार्जन 2024-25 अन्तर्गत खाद एवं बीज की नियमित उपलब्धता बनाये रखने हेतु अपने - अपने कार्य क्षेत्रान्तर्गत की सभी सेवा सहकारी समिति एवं प्राथमिक साख सेवा सहकारी समिति तथा निजी विक्रेताओं को खाद एवं बीज नियमित रूप से उपलब्ध होकर समयावधि में पारदर्शिता के साथ वितरण कराना आवश्यक है। कलेक्टर ने क्षेत्रान्तर्गत खाद वितरण समितियों एवं निजी दुकानों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाकर स्टॉक मिलान भी किया जाकर किसी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर जिला कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ