विदिशा। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने सीएम हेल्पलाइन के तहत दर्ज आवेदनों के निराकरणों पर संबंधित विभागों के जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारियों को विशेष ध्यान देने के निर्देश प्रसारित किए हैं। 

कलेक्टर श्री सिंह ने ग्रेडिंग मंथ सितंबर माह की शिकायतों के साथ साथ 50 दिवस की शिकायतों को निराकृत कराने में कोई कोर कसर ना छोड़े। कलेक्टर श्री सिंह ने पचास दिवस की सर्वाधिक लंबित जिन विभागों के अधिकारियों को विशेष तौर पर निर्देशित किया है उन में श्रम विभाग ,नगरीय प्रशासन अंतर्गत विदिशा नगर पालिका,.पुलिस .किसान कल्याण तथा कृषि विभाग,सूचना प्रोधोगिकी राजस्व विभाग ,महिला एवं बाल विकास (लाडली बहना एवं मात वंदना योजना छोड़कर ) जनजातीय कार्य विभाग ,स्कूल शिक्षा विभाग ,लोक स्वास्थ्य, अनूसूचित जाति कल्याण, पिछड़ा वर्ग एवं पंचायत विभाग शामिल हैं।