राजस्थान के सीकर से घर लौटे युवक ने घर में लगाई फांसी, मौत: जांच में जुटी पुलिस

विदिशा /आनंदपुर । आनंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम काछीखेड़ा के  टांडा बंजारा मैं एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। आनंदपुर आनंदपुर पुलिस को घटना की जानकारी लगते  ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

मिली जानकारी अनुसार  युवक सतीश नायक पिता नारायण सिंह नायक 24 वर्षीय निवासी टांडा बंजारा ग्राम काछीखेड़ा ने शनिवार की रात 12 बजें से 4 बजें के बीच में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है युवक दो-तीन दिन पहले ही राजस्थान के शिखर से काम कर घर लौटा था वहां पर युवक मजदूरी का काम कर रहा था।

रविवार की सुबहा परिवार वालों ने उठकर देखा तो युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला जिसकी सूचना आनंदपुर पुलिस थाने को दी गई घटना की जानकारी लगते ही आनंदपुर थाना प्रभारी बी डी सिंह अपने पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और इसके बाद जांच पड़ताल करने के उपरांत युवक के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाकर लटेरी के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ