गर्भवती महिलाओं की सभी प्रसव पूर्व जांचे कर अनमोल पोर्टल पर दर्ज हो- कलेक्टर श्री सिंह
..
कलेक्टर ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा में दिए निर्देश
कलेक्टर श्री सिंह ने शनिवार को कलेक्टोरेट के बेतवा सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई थी। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं टीकाकरण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए दिए गए निर्देशों के अनुरुप सुधार करते हुए संबंधितों को स्वस्थ्य कार्यक्रमों का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश तिवारी, सिविल सर्जन डॉ. शिरीष रघुवंशी, सभी बीएमओ एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए, कि डीपीएम स्वास्थ्य विभाग के सभी पोर्टल अपडेट रखना सुनिश्चित करें, पोर्टल पर सही सही डेटा दर्ज हो। उन्होने निर्देश दिए, कि निजी चिकित्सालयों में एएनसी करवाने वाली गर्भवती महिलाओं की सूची प्राप्त कर, अनमोल पोर्टल दर्ज करवाएं। कोई भी महिला अनमोल पोर्टल पर दर्ज होने से छूटे नहीं। सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों का एक साथ सर्वेक्षण करवाएं
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में कुष्ठ उन्नमूलन, राष्ट्रीय क्षय उन्नमूलन कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए, कि सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए एक प्रारूप तैयार कर, एक साथ उनका सर्वेक्षण करवाकर, जानकारी संकलित की जाए। कलेक्टर ने आगामी हेडकाउन्ट सर्वे के साथ ही सम्पूर्ण जिले में सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संबंध में भी सर्वेक्षण करवाने के निर्देश सभी बीएमओ को दिए हैं।
आरबीएसके टीम की समीक्षा -
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने आरबीएसके की टीम को जिले में सभी छात्रावासों के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं जिले में की गई मरीजों की स्क्रीनिंग एवं उनकी समुचित उपचार व्यवस्था के कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए सराहना की। उन्होने आरबीएसके टीम को निर्देश दिए, कि मेजर सर्जरी से शेष रहे मरीजों का भी निशुल्क उपचार करवाना सुनिश्चित करें।
डेंगू नियंत्रण उपायों पर बल -
कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में डेंगू नियंत्रण उपायों पर बल देते हुए कहा कि निकाय क्षेत्रों में फागिंग मशीन से धुआं किया जाएं खासकर जिन क्षेत्रों में डेंगू के मरीज ज्यादा पाएं गए हैं।
होम डिलेवरी होने पर संबंधित बीएमओ व सीडीपीओ के खिलाफ कार्यवाही -
कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने स्वास्थ्य कार्यो की समीक्षा बैठक के दौरान जिले में अभी भी होम डिलेवरी हो रही है कि जानकारियां प्राप्त होने पर घोर असंतोष जाहिर करते हुए उन्होंने सभी सीडीपीओ एवं बीएमओ को स्पष्ट सचेत करते हुए कहा कि समीक्षा बैठक के उपरांत यदि कहीं किसी भी विकासखण्ड में होम डिलेवरी होने की जानकारियां प्राप्त हुई तो संबंधित बीएमओ तथा सीडीपीओ के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्हांेंने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं का पंजीयन हो जाता है तो विभागीय अमले को यह ज्ञात हो जाता है कि डिलेवरी की संभावित माह व तिथि क्या है। इसके बावजूद लगाता सम्पर्क किया जाता है फिर भी जिले में होम डिलेवरी की संख्याओं में वृद्धि हो रही है जो दोनो विभाग स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की उदासीनता को प्रदर्शित करता हैं।
समस्त तैयारियां सुनिश्चित करें -
कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त आहूत बैठक में दोनेा विभागो के जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिला स्तरीय बैठक आयोजन के पूर्व दोनेा विभागो के अधिकारी पृथक-पृथक व संयुक्त बैठके आयोजित कर जिला स्तरीय बैठक हेतु समस्त तैयारियां सुनिश्चित करें। जो भी जानकारियां चाही जाती है वह संबंधित विभागीय अधिकारी के द्वारा बेझिझक त्वरित प्रदाय की जाएं।
बैठक में क्षय रोग, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, मृत्यु दर में कमी लाने, मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम, आयुष्मान योजना तहत जारी होने वाले आयुष्मान कार्ड, पीव्हीटीजी के चिन्हित हितग्राहियों को प्रदाय किए जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक की स्थापना हेतु मरम्मत, उन्नयन कार्यो की अद्यतन स्थिति इत्यादि कार्यो की गहन समीक्षा की गई थी।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP #vidisha




0 टिप्पणियाँ