विदिशा जिले के मरीजों की सुविधा तथा उनकी आर्थिक बचत को देखते हुए विदिशा के जिला चिकित्सालय में श्रीजी हेल्थ केयर एण्ड डायग्नोसिस सेन्टर में सीटी स्कैन की सुविधा एक जनवरी 2023 में प्रारंभ हुई थी। जिला चिकित्सालय द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी अनुसार श्रीजी हेल्थ केयर के सीटी स्कैन सेंटर में अब तक 39 हजार 363 हितग्राही लाभान्वित होकर सिटी स्कैन की जांच करा चुके हैं। जिनमें आयुष्मान कार्ड, बीपीएल कार्ड धारकों के अलावा अन्य मरीज शामिल हैं।
दास खजूरी की मुन्नी बाई की निशुल्क सीटी स्कैन हुई -
सर दर्द, चक्कर आना सहित अन्य स्वास्थ्य उपचार के लिए शासकीय जिला चिकित्सालय पहुंची नटेरन जनपद पंचायत के ग्राम दास खजूरी की 42 वर्षीय श्रीमती मुन्नी बाई आज निशुल्क सीटी स्कैन जांच सुविधा से लाभान्वित हुई हैं। बिना किसी परेशानी के सीटी स्कैन सेंटर पर उनकी सीटी स्कैन जांच पूर्ण हुई। इस सुविधा से लाभान्वित होने पर उन्होंने शासन द्वारा प्रारंभ किए गए सीटी स्कैन सेंटर प्रक्रिया की प्रशंसा की है।




0 टिप्पणियाँ