प्रशासन की पहल पर अतिक्रमण हटाया गया..खाद विपणन संघ की 10 हजार वर्ग फीट रिक्त भूमि अब अतिक्रमण से हुई मुक्त


विदिशा। जिला कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देशों पर विदिशा जिले में शासकीय भूमि पर अतिक्रमणकारियों के कब्जों से भूमि मुक्त कराई जा रही है। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह की पहल पर जारी कार्यवाही के तहत आज दो अक्तूबर को सिरोंज क्षेत्र में अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि की बाजार वैल्यू लगभग दो करोड़ों रुपए है। जारी मुहिम के तहत अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमणकारियों द्वारा किए गए कब्जों को हटाया जा रहा है।
सिरोंज एसडीएम श्री हर्षल चौधरी ने बताया कि आज दो अक्तूबर को सिरोंज तहसील में विपणन संघ के खाद गोदाम की लगभग दस हजार वर्ग फिट रिक्त भूमि अतिक्रमणकारियो के कब्जे से विमुक्त करने की कार्रवाई निर्विघ्न रूप से संपन्न हुई है।
   
सिरोंज एसडीएम श्री हर्षल चौधरी ने बताया कि विपणन संघ के खाद गोदाम की लगभग दस हजार वर्ग फिट भूमि को अतिक्रमण से विमुक्त कराया गया है जिसका बाजार मूल्य लगभग 2 करोड रुपए अंकलित किया गया है। इसके अलावा 30 फीट के शासकीय रास्ते को भी अतिक्रमण से मुक्त करने की कार्रवाई स्थल पर की गई है। उक्त कार्यवाही राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम के द्वारा संपादित की गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ