विदिशा । कलेक्टर  रौशन कुमार सिंह के द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जिले में चरनोई भूमि को अतिक्रमण से विमुक्त कराने की विशेष पहल की जा रही है। नटेरन एसडीएम श्री अजय प्रताप सिंह पटेल ने बताया कि बुधवार को राजस्व एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त समन्वय से नटेरन तहसील के ग्राम सेऊ में चरनोई की 27 बीघा भूमि को अतिक्रमण से विमक्त कराया गया है जिसका बाजार मूल्य लगभग 1.3 करोड रूपए है। 
एसडीएम श्री पटेल ने बताया कि नटेरन तहसील के सबसे ज्यादा आबादी वाला ग्राम पंचायत सेऊ में खसरा नम्बर 204, 205, 201/1 शासकीय भूमि कुल रकवा 27 बीघा जो मुख्य सडक से लगी हुई थी जिस पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कर तार फेंसिग करवाई गई और मुक्त भूमि को ग्राम पंचायत सेऊ को सौंपने की कार्यवाही की गई है। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार श्री आनंद जैन, थाना प्रभारी श्री आसुतोष सिंह, ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, सहित अन्य राजस्व एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहें।