अवैध कालोनाईजर के अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही

विदिशा । कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के द्वारा दिए गए निर्देशो के अनुपालन में राजस्व अधिकारियांें द्वारा अवैध अतिक्रमण को हटाने की मुहिम जारी है। विदिशा शहरी तहसीलदार डाॅ अमित सिंह के निर्देशन में आज नायब तहसीलदार श्री आकाश मंहत की उपस्थिति मंें राजस्व विभाग द्वारा ग्राम बैस स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 40 रकबा 0.857 हेक्टेयर में से 0.110 हेक्टेयर भूमि (लगभग 12 हजार वर्ग फीट) से कालोनाईजर द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को जेसीव्ही के माध्यम से हटाने का कार्य संपादित किया गया है। 
 
तहसीलदार डाॅ अमित सिंह ने बताया कि कालोनाईजर द्वारा उक्त अतिक्रमण के माध्यम से प्राकृतिक नाले के प्रभाव को अतिक्रमित कर रखा था जिससे वर्षाकाल में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती थी। अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि का बाजार मूल्य लगभग 2.5 करोड रूपए है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ