किसानों की मांगों को लेकर जन चेतना मंच ने सौंपा ज्ञापन

आनंदपुर । बुधवार को समाजिक संगठन जन चेतना मंच द्वारा किसानों की मांगों के संबंध में कृषि उपज उपमंडी आनंदपुर में प्रभारी को 6 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से संगठन द्वारा किसानों के हितों को देखते हुए उपज मंडी में अनाज को व्यापारियों द्वारा नियम अनुसार तौलने की मांग की है। साथ ही संगठन ने व्यापारियों के तौल कांटों की समय समय जांच करने की मांग की है। व्यापारियों द्वारा हम्मालों को उनकी मजदूरी का नियमानुसार भुगतान हो। किसानों के वाहन द्वारा बाजार में ट्राफिक जाम न हो एवं मंडी समय पर चालू हो ऐसी व्यवस्था की जाए। 
बता दे कि आनंदपुर उपज मंडी में ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण यहां बड़ी संख्या में किसान अपना अनाज बेचने आते हैं। यहां आने वाले अधिकतर किसानों की समस्या रहती है कि व्यापारी हमारे अनाज को अधिक तोलते हैं। मंडी समय पर न खुलने के कारण भी किसानों को बहुत अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन देते समय संगठन कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ