जमीन से मिला चांदी का जखीरा देख पुलिस के उड़ गए होश!

Guna  जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र में जमीन के नीचे से 50 किलो से ज्यादा चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं. जब जमीन के नीचे से जेवर बरामद किए गए तो पुलिस के भी होश उड़ गए. यह पूरा मामला राजस्थान से जुड़ा हुआ है

राजस्थान से चोरी हुई 50 किलो चांदी

 13 जून को राजस्थान के मनोहरथाना में बदमाशों ने व्यापारी के घर डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था. भंवरलाल अग्रवाल नामक व्यापारी का सोना-चांदी का बड़ा कारोबार था, जिसे पारदी बदमाशों ने निशाना बनाया. हाईप्रोफाइल मामले की गूंज राजस्थान के मुख्यमंत्री कार्यालय तक थी. चूंकि कारोबारी का कनेक्शन बीजेपी आलाकमान से भी था, इसलिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी लगातार इस वारदात का फीडबैक ले रहे थे. राजस्थान पुलिस ने गुना पुलिस से संपर्क किया तो पूरे मामले का खुलासा हो पाया. 

CCTV फुटेज के आधार पर गुना पुलिस भी आरोपियों की तलाश में जुट गई. पुलिस कप्तान संजीव सिन्हा ने जब पारदी बदमाशों के बारे में छानबीन की, तो पता चला कि पारदी लूटा हुआ माल अपने खेतों में जमीन के नीचे गाड़कर छुपाते हैं. पुलिस अधीक्षक ने एक टीम गठित की जिसने Metal Ditactor के सहारे चांदी के 54.300 किलो वजन के जेवरों को खोज निकाला.

खेत में निकली जेवरों से भरी पोटली

सगुन बाई पारदी नाम की महिला के खेत में लूटे हुए जेवरों को एक पोटली में बांधकर जमीन में गाढ़ दिया गया था. पुलिस ने जब जमीन से जेवरों की पोटली निकाली तो उसमें से एक Adhar Card भी निकला, जिसके ऊपर कपिल अग्रवाल का नाम लिखा हुआ था. आधार कार्ड की तफ्तीश में पुलिस को पता चला की लूटा हुआ माल राजस्थान के व्यापारी का ही है. इस मामले में 5 पारदी बदमाशों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं. गुना के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी पुलिस ने की है.

जिले के पुलिस कप्तान संजीव सिन्हा ने बताया कि राजस्थान के मनोहर थाना इलाके में बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था. 5 बदमाशों ने मिलकर डकैती डाली थी. फिलहाल जमीन में से 54 किलो से ज्यादा चांदी के जेवर बरामद कर लिए गए हैं.

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ