जब सरपंच को प्रशासन से नहीं मिली मदद तो बांके बिहारी दरबार में आवेदन पर लिखकर लगाई अर्जी

आनंदपुर । प्रशासन से कई बार गुहार लगाने के बाद भी जब पंचायत की जरूरी मांगें और विकास कार्य पूरे होने की मांग पूरी होती नहीं देखी तो आनंदपुर के सरपंच हरिवल्लभ शर्मा ने अपनी पंचायत के विकास संबंधी जरूरी कमकाज  पंचायत के विकास के लिए एक अर्जी लिखकर अपने पुत्र को वृंदावन भेजा दिया और प्रशासन से हारकर  बिहारी के दरबार में गुहार लगाई है ।

 दरअसल आनंदपुर ग्राम पंचायत सरपंच  हरिवल्लभ शर्मा ने बताया कि जब शासन, प्रशासन से उम्मीद न रहे तो फिर प्रभु से ही आशा लगी रहती है। और उसी को साक्षी मानकर अपनी व्यथा एक कागज लिखकर बांके बिहारी के दरबार में अर्जी पहुंचाई है। उन्होंने अर्जी में लिखा है। आनंदपुर पंचायत में पानी की समस्या एवं अतिक्रमण, खेल मैदान सहित समस्याओं का अंबार लगा हुआ है।

 इन समस्याओं के लिए मैं शासन,प्रशासन को लिखित रूप से एवं मौखिक मिलकर कई बार बता चुके हैं जलापूर्ति नगर की सबसे बड़ी समस्या है, नलजल के बोरों तक सड़क न होने से बारिश में वहां तक आना-जाना नहीं हो पा रहा है। पानी की मोटर जलने से बारिश मे कैसे बोरों तक पहुंचे। रोड की लम्बाई करीब दो से ढाई किमी है, इसके लिए जिला पंचायत सीईओ, कलेक्टर को भी लिखित में दे चुके हैं, लेकिन प्रशासन को आनंदपुर की समस्या नहीं दिख रही है। ऐसे में सरपंच ने अब प्रभु बांके बिहारी लाल से ही उम्मीद लगा रखी है। उन्होंने अपने पुत्र राधावल्लभ शर्मा को वृंदावन में बांके बिहारी के पास विकास कार्यों को पूरा कराने का आवेदन भेजा है। 

आनंदपुर ग्राम पंचायत सरपंच का कहना है कि पंचायत चुनाव को दो वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन सीसी रोड, ग्रेवल सड़क और सबसे प्रमुख पेयजल आपूर्ति की समस्या को जानबूझकर अटकाकर रखा गया है, अब तो बांकी बिहारी से ही आस है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ