आनंदपुर बीतीरात को आनंदपुर थाने और पानी की टंकी के पास पाखर के पेड़ पर एक 22 वर्षीय उम्र के लड़के ने फांसी पर लटका मिला प्रथम दृष्टांत आत्महत्या का मामला दिखाई पड़ रहा है । वही सूत्रों से मिली खबर अनुसार बीती रात सोमवार मगलवार लगभग 9:30 बजे कमलेश जोशी उम्र 22 बर्ष पिता राजेश जोशी मैलुआ चौराहे पर रहता था और दो – तीन दिन पहले ही आनंदपुर मामा के यहां पत्नी की सोनाग्राफी करने आया था। बाजार से नई रस्सी लाकर पुराने थाने और पानी की टंकी के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली वहीं दूसरी ओर मृतक की पत्नी का शव भी संदिग्ध हालत में घर पर पड़ा मिला

मृतक युवक कुछ दिन पहले ही लव मैरिज कर सिरोंज में रहे रहा था आनंदपुर वह अपने मामा अशोक जोशी, पप्पु जोशी के यहां 2 – 3 दिन से था। मौके पर थाना प्रभारी दीपक राठौड़ अपनी पुलिस बल के साथ छानबीन में जुटे हुए है वहीं घटना की जानकारी लगते ही लटेरी एसडीओ और नायव तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे इन्हीं के सामने पुलिस ने पंचनामा बनाया। युवक की पेंट की जेब में एक मोबाइल पर्स , सोने का मंगलसूत्र और कुछ पैसे भी मिले हैं। दोनों के शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  भिजवाय गया