बिखरे सामान को देखकर परिवारों जानो ने थाना आनंदपुर मे दी सूचना
विदिशा। जिले की लटेरी तहसील के ग्राम परवरिया में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर मे धावा बोलकर नगदी सहित जेवर ले उड़े, परिवार के लोग पास के कमरे में सोते रहे सुबह जब जागे तो कमरे के ताले, अलमारी बिखरे सामान को हालात परिजनों द्वारा आनंदपुर थाना में सूचना दी। पीड़ित के बड़े भाई अजीत रघुवंशी ने बताया कि बीती रात को मेरे चचेरे भाई रंजीत रघुवंशी के मकान में अज्ञात चोरों ने धावा
बोल दिया, रात करीब एक बजे के लगभग पास के सूने पड़े मकान की छत से रंजीत की छत पर से नीचे मकान में आ गए, नीचे के कमरे में नगदी, सहित जेवरात, कपड़ा आदि रखे थे, उसके पास के कमरे में रंजीत सो रहा था, कमरे का ताला तोड़कर पैतालीस हजार नगदी, दो किलो चांदी, सोने की आँगुठी सहित कपड़े ले गए, नगदी सहित मिलाकर तीन लाख का सामान चला गया, सुबह आनंदपुर थाना में सूचना दी गई, मौके पर पुलिस ने पहुंचकर पंचनामा आदि बनाया।




0 टिप्पणियाँ