शाह ने खजुराहो में विपक्षी पार्टियों को दी चेतावनी भ्रष्टाचार किया, जाना होगा जेल

खजुराहो । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को खजुराहो पहुंचे। यहां पर उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के समर्थन में जनसभा की। यहां शाह जमकर विपक्षी दलों पर बरसे और कहा कि विपक्षी दलों को समझ लेना चाहिए कि जो भी नेता भ्रष्टाचार करेगा, उसे जेल तो जाना ही पड़ेगा। जिसने भी चोरी की है, उसे उसकी सजा कानून के हिसाब से मिलना तय है। अमित शाह ने इंडी अलाइंस को भ्रष्टाचारियों का जमघट बताया।

मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव में 29-0 का टारगेट

पीएम मोदी और अमित शाह ने इस बार मप्र में 29-0 का टारगेट रखा है। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी 28 सीटें जीती थी लेकिन छिंदवाड़ा की लोकसभा सीट बीजेपी मोदी लहर के बावजूद हार गई थी। छिंदवाड़ा को कमलनाथ का गढ़ बोला जाता है और पिछले लोकसभा चुनाव में यहां से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ सांसद चुन लिए गए थे लेकिन पीएम और शाह ने ऐसी रणनीति तैयार की है कि इस बार बीजेपी हर हाल में छिंदवाड़ा जीतने की कोशिश कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ