लंबित आवेदनों के निराकरण में कसावट लाएं-कलेक्टर श्री वैद्य

विदिशा। कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य ने सोमवार को लंबित आवेदनों की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न स्तरों पर लंबित आवेदनों के निराकरण में कसावट लाने की हिदायत देते हुए कहा कि कुछ विभागो के कारण जिले की ख्याति परिवर्तित हो रही है। 

       कलेक्टर श्री वैद्य ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित आवेदनों के निराकरण मामलो में विदिशा जिला प्रदेश में चैथे स्थान पर है इस स्थान से ग्राफ नीचे ना जाए इसके लिए ऐसे विभाग जो डी ग्रेड सूची में शामिल है उन्हें विशेष मेहनत, पहल करनी होगी ताकि मासिक अंतिम रैकिंग सूची में विदिशा जिला प्रदेश मंे अव्वल हो सकें। उन्होंने कहा कि मार्च माह के लंबित आवेदनों के निराकरण पर भी रैकिंग के आधार पर अंको व प्रतिशतों की प्राप्ति होगी। अतः ऐसे विभाग जिनके यहां मार्च माह के आवेदन लंबित है वे निराकरण कराना सुनिश्चित करें ताकि शत प्रतिशत अंको की प्राप्ति हो सकें। 
       कलेक्टर श्री वैद्य ने राजस्व विभाग के लंबित आवेदनों पर असंतोष जाहिर करते हुए समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सीएम हेल्पलाइन के आवेदनो की पृथक से समीक्षा करें और पटवारियों को इस कार्य में संलग्न करें ताकि राजस्व प्रकरणों के निराकरणो में तेजी आ सकें। इसी प्रकार की कार्यप्रणाली अनुविभागीय अधिकारी अन्य विभागो के आवेदनों के मामलो में भी अपनाएं। 
 
        कलेक्टर श्री वैद्य ने पीएम जनमन योजना के कार्यो की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विदिशा जिले में योजना के तहत चिन्हित सहरिया जनजाति के कुल 47530 आबादी को शत प्रतिशत हितलाभ पहुंचाना है। अतः इस कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि ना हो का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने विभागवार प्रदाय की जाने वाली सुविधाओं की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया है। 
 
        कलेक्टर श्री वैद्य ने लंबित आवेदनों की समीक्षा बैठक के दौरान उपार्जन कार्यो के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए समस्त एसडीएमों से कहा है कि कार्यक्षेत्रों के उपार्जन केन्द्रो का भी समय-समय पर औचक निरीक्षण करें जिससे उपार्जन केन्द्रो में भय बना रहे और वे सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ-साथ समय अवधि में पूरा करें। उन्होंने हरेक उपार्जन केन्द्र पर नीति के अनुसार किसानो को प्रदाय की जाने वाली सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी ना हो का विशेष ध्यान देेने पर बल दिया है कलेक्टर श्री वैद्य ने कहा कि समर्थन मूल्य पर क्रय किए गए गेंहू का भण्डारण खुले क्षेत्र में ना हो का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि वेयर हाउसो पर ही उपार्जन केन्द्र संचालित हो रहे है अतः हरेक दिन का गेहंू शाम तक नियत वेयर हाउस के चिन्हित स्थलों पर भण्डारित किया जाए ताकि मौसम के बदलाव के कारण कहीं किसी भी प्रकार से क्षति ना हो पाए। कलेक्टर श्री वैद्य ने इसी प्रकार मंडियो का भी औचक निरीक्षण सतत करते रहने के निर्देश एसडीएमों को दिए है। 

       कलेक्टर श्री वैद्य ने सभी विभागो के अधिकारियों के साथ-साथ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य, बिजली एवं उपार्जन क्रियान्वित करने वाले विभागो के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि काॅल सेन्टर से प्राप्त होने वाली शिकायतो के निराकरण मामलो में जरा भी विलम्ब ना करें कि गई कार्यवाही का पालन प्रतिवेदन जिला कार्यालय के साथ-साथ मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। 
 
       कलेक्टर श्री वैद्य ने बताया कि काॅल सेन्टर से प्राप्त होने वाली शिकायतो के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी का दायित्व जिला पंचायत सीईओ को सौंपा गया है इसी प्रकार संबंधित विभाग के अधिकारी को विभागीय नोडल अधिकारी बनाया गया है ताकि खण्ड स्तरीय प्राप्त होने वाली शिकायतो का भी समाधान त्वरित समन्वय से किया जा सकें। बैठक में न्यायालय में प्रचलित प्रकरणों के जबाव दावों की स्थिति लंबित पेंशन प्रकरणो, के भुगतान की स्थिति की समीक्षा की गई है। 
 
        जिला पंचायत सीईओ व स्वीप के जिला नोडल अधिकारी डाॅ योगेश भरसट ने मतदाता जागरूकता के क्रियान्वित कार्यो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चिन्हित मतदान केन्द्रो पर शत प्रतिशत मतदान हो इसके लिए हर स्तर पर प्रचार-प्रसार के साथ-साथ मतदान केन्द्र पर पहुंचकर मतदान करें के संदेश सम्प्रेषित किए जा रहे है। उक्त कार्य मतदान में परिवर्तित हो इसके लिए जनजागरूकता आवश्यक है। 
 
      अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत दोनो संसदीय क्षेत्रों में संपादित किए जाने वाले कार्यो के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मोहिनी शर्मा ने इपिक कार्ड के वितरण हेतु किए गए प्रबंधो पर प्रकाश डाला है। कलेक्टेªट के बेतवा सभागार कक्ष में सम्पन्न हुई इस बैठक में संयुक्त कलेक्टर द्वय श्रीमती शशि मिश्रा, सुश्री निकिता तिवारी, डिप्टी कलेक्टर द्वय श्री संतोष बिटौलिया, श्री विनीत तिवारी के अलावा समस्त विभागो के जिलाधिकारी वहीं विदिशा एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार भी मौजूद रहें जबकि शेष अन्य एसडीएम व खण्ड स्तरीय अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से संवाद किया गया है। 

Jansampark Madhya Pradesh

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ