16 को दिग्विजय, शिवराज सिंह 19 को भरेंगे नामांकन चार दिन का समय मिलेगा

भोपाल। तीसरे चरण के लिए शुरू हुई लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया अब 2 दिन के अवकाश के बाद सोमवार को शुरू होगी। इस चरण में कांग्रेस और भाजपा के कई दिग्गज चुनाव मैदान में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इनमें पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हैं।

पहले दिन नामांकन शुरू होने के बाद छह सीट पर 7 प्रत्याशियों के नामांकन भरे गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 19 अप्रैल को विदिशा और दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा सीट पर मंगलवार 15 अप्रैल को नामांकन भरेंगे।

विदिशा लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप भानु शर्मा ने पहले दिन नामांकन भर दिया है जबकि भाजपा से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रत्याशी हैं। अभी उनके नामांकन की तारीख तय होना बाकी है। भिंड से कांग्रेस के फूल सिंह बरैया की भी नामांकन तारीख तय होना बाकी है। चरण के नामांकन के लिए अब उम्मीदवारों को चार दिन का समय मिलेगा। शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद शनिवार और रविवार तथा बुधवार को राम नवमी का अवकाश है। इसलिए सोमवार, मंगलवार, गुरुवार व शुक्रवार को ही नामांकन जमा किए जा सकेंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ