युवती को एक महीने बंधक बनाकर दुष्कर्म, गिरफ्तार

नर्मदापुरम से पुलिस ने दबिश देकर 12 घंटे के अंदर पकड़ा

भोपाल।अयोध्यानगर पुलिस ने अपहरण एवं दुष्कर्म के आरोपी को नर्मदापुरम, हरदा एवं सिवनी सहित कई ठिकानों में दबिश देते हुए 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली गई है। पीडिता ने आरोपी गिरीष झारे के विरुद्ध जबरदस्तीभोपाल से बलपूर्वक ले जाकर गलत काम कर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में अयोध्यानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पूरा मामला यह है कि पीडित युवती की मुलाकात आरोपी से कुटुम्ब शादी एप के माध्यम से हुई थी।

शादी का झांसा देकर छात्रा से रेप

पिपलानी थाना इलाके में में रहने वाली एक निजी कॉलेज की छात्रा से उसी कॉलेज के एक स्टूडेंट ने पहले शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में इनकार कर दिया। जिसके बाद युवती ने आरोपी छात्र की शिकायत कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी फिलहाल फरार हो गया है। पूरा मामला यह है कि पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर में रहने वाली एक छात्रा कालेज में प्रथम वर्ष की पढाई कर रही है। उसके गांव के एक युवक जो कि कॉलेज में ही पढता था, उसने युवती से शादी का वादा किया।

शराब के नशे में था तो भाग निकली युवती

अक्सर आरोपी युवती से शराब पीकर दुष्कर्म करता था। एक दिन वह जब शराब के नशे में था तो पीड़िता उसके चंगुल से भाग निकली। इसके बाद आरोपी उसे शिकायत न करने के लिए फोन पर धमकाने लगा। आरोपी को पकड़ने के लिए थाना प्रभारी अयोध्या नगर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने बीटेक की डिग्री की है और वह लोडिंग आटो चलाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ