मीडिया रिपोर्ट्स के माने तो केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश की 94 सीटों के उम्मीदवारों पर सिंगल नाम तय किए हैं ऐसा कहा जा रहा है कि पार्टी मंथन कर रही है जिसके बाद हाई कमान ने कई सीटों पर उम्मीदवारों को बदलने का निर्णय लिया है. बताया जा रहा है कि मंथन के बाद पार्टी हाई कमाने का सीटों पर उम्मीदवारों को बदलने का भी निर्णय लिया है जिसका सीधा मतलब है कि मंत्री और विधायकों के टिकट कटने के पूरे आसार हैं. यह भी तय हो गया कि आने वाले कुछ समय में भाजपा में बड़ी बगावत भी देखने को मिलेगी.
बीजेपी ने 136 सीटों के नाम की घोषणा कर दी है ,लेकिन पार्टी जिन्हें उम्मीदवार बनाया है उनका विरोध भी हो रहा है पार्टी घोषित प्रत्याशी और मौजूदा विधायकों को हो रहे विरोध पर अपनी नजर बनाकर रखी हुई है. ऐसा कहां जा रहा है कि नाराज और असंतुष्ट नेताओं को मनाने के लिए जिम्मेदारी पार्टी सीनियर लीडरों को भी दे रही है. देखना है दिलचस्प होगा कि 94 सीटों की उम्मीदवारों का ऐलान कितने नेता नाराज होते हैं और कितने दल बदल सकते हैं इसका चुनाव में कितना असर देखने को मिलेगा?
इन मंत्रियों की उम्मीदवारी पर संशय बरकरार काटे जा सकते हैं टिकट
राम खेलावन पटेल
ओपीएस भदौरिया
सुरेश धाकड़
ऊषा ठाकुर
इंदर सिंह परमार
महेंद्र सिंह सिसोदिया
गौरीशंकर बिसेन




0 टिप्पणियाँ