प्रदेश में 25 सितंबर तक जारी रह सकता है तेज बारिश का क्रम तगड़ा सिस्टम .... 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल । बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के चलते मध्यप्रदेश में तगड़ा सिस्टम बना है , जिसके कारण 25 सितंबर तक लगभग पूरे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है । मौसम विभाग ने प्रदेश के 35 जिलों में भारी बारिश के साथ ही बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की है । प्रदेश में जो सिस्टम बना है उससे मध्यप्रदेश के अलावा पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश होगी । फिलहाल प्रदेश औसत मानसून से सिर्फ 6 इंच ही पीछे है और नया सिस्टम बनने के बाद प्रदेश में मानसून सामान्य अवस्था में पहुंचा जाएगा ।

सिस्टम स्ट्रॉन्ग होने से प्रदेश के 90 फीसदी हिस्से में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं । सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ . वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि 19-20 सितंबर से एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनेगा । इसके असर से 21 से 24 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश होगी ।नर्मदापुरम में इस सीजन तवा बांध के गेट दूसरी बार खोलना पड़े हैं । बांध का जलस्तर अपने अधिकतम लेवल 1166 फीट को पार कर गया । यानी 17 दिन पहले यह लबालब हो गया । गुरुवार को नर्मदापुरम , गुना , रीवा , सतना , जबलपुर समेत 20 जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है ।

अभी भी प्रदेश में औसत से 12 फीसदी कम बारिश प्रदेश में औसत 30.42 इंच बारिश हो चुकी है , जबकि 1 जून से 13 सितंबर तक 34.65 इंच होनी चाहिए थी । जुलाई के बाद अगस्त में सूखा रहने से ओवरऑल बारिश का आंकड़ा 12 फीसदी कम है । हालांकि , सितंबर में मानसून अच्छा बरस रहा है । प्रदेश में 5-6 सितंबर से ही बारिश का दौर जारी है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ