एक - दो दिन में हो सकता है नामों की घोषणा भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने 40 सीटों के प्रत्याशियों पर लगाई मुहर

भोपाल , मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची भाजपा गुरुवार को जारी सकती है । बुधवार को केंद्रीय चुनाव समिति ने करीव 40 से 45 सीटों पर मुहर लगा दी है । चुनाव समिति के पास करीव 60 सीटों के प्रत्याशियों के नाम सामने रखे गए । जिसमें करीब 40 से 45 सीटों पर एक ही प्रत्याशी का नाम है । समिति ने एक ही नाम वाली सीटों पर अपनी मुहर लगा दी है । भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई । बैठक में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया गया । इसके बाद समिति ने सिंगल नाम वाली सीटों के नामों पर मुहर लगा दी । केंद्रीय चुनाव समिति की मुहर के बाद पार्टी संबंधित सीटों के प्रत्याशियों के नाम का एलान जल्द कर सकती है । पार्टी सूत्रों का कहना है कि इसमें अधिकतर हारी सीटें है , जिनको पार्टी ने वी कैटेगिरी में रखा है । बता दें भाजपा हारी 103 सीटों में से 39 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान पहले ही कर चुकी है । भाजपा 2018 की गलती को दोबारा नहीं दोहराना चाहती है । 2023 विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करना चाहती है । हारी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान कर पार्टी ज्यादा से ज्यादा समय चुनाव प्रचार के लिए देना चाहती है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ