विदिशा । शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये शासन द्वारा जिले की पांचों विधानसभाओं के लिए तीन प्रचार रथ प्राप्त हुए है। ये प्रचार रथ एलईडी के माध्यम से लोगों को गांव-गांव पहुंचकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहें है। इसमें पुरूष ही नहीं, महिलायें भी बड़े उत्सुकता से सुन रहीं है। ये रथ विदिशा, बासौदा तथा शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र में 20 दिन चलेंगे। इसके बाद सिरोंज तथा कुरवाई विधानसभा में 20 दिनों तक भ्रमण करेंगे।
गुरूवार को 17 ग्रामों में भ्रमण कर योजनाओं की जानकारी दी
कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव के द्वारा विकास रथो की मॉनिटरिंग के लिए पृथक-पृथक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है वहीं संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, तहसीलदार भी विकास रथो के भ्रमण रूटो की निगरानी कर रहे है। आज विदिशा विधानसभा क्षेत्र के पांच, बासौदा विधानसभा क्षेत्र के छह और शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के छह ग्रामो मंे विकास रथ भ्रमण कर चुका है।
शक्रवार को इन ग्रामो में पहुंचेगा विकास रथ
विकास रथ आज शुक्रवार 15 सितम्बर को विदिशा विधानसभा के पांच ग्राम क्रमशः अहमदपुर, डंगरवाडा, कांकरखेडी, झिरनिया, घाटखेडी इसी प्रकार बासौदा विधानसभा के सात ग्राम क्रमशः पपरिया दौलत, बसधा, लगधा, कस्बा बागरोद, गोरखेडीमार, बरमढी तथा शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र की सात ग्राम पंचायत क्रमशः पैरवासा, रायखेडी, घोघरा, सकराई, जोगीकिर्रोदा, हसनपुर और जाठौदा शामिल है।
Jansampark Madhya Pradesh




0 टिप्पणियाँ