मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लिया बाढ़ वाले गणेश जी का आशीर्वादहवन पूजन कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की प्रार्थना की

विदिशा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को विदिशा में बाढ़ वाले भगवान श्री गणेश जी के मंदिर में पूजा अर्चना और हवन कर प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य और सुख समृद्धि की प्रार्थना कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, दीनदयाल अंत्योदय कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष श्री रामपाल सिंह, विधायक गण श्री हरि सप्रे, श्रीमती राजश्री सिंह, श्रीमती लीना जैन, श्री उमाकांत शर्मा और श्री रामेश्वर शर्मा, पूर्व मंत्री श्री सूर्य प्रकाश मीणा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित थे।
    मुख्यमंत्री शिवराज ने इस अवसर पर नवनिर्मित यज्ञ शाला का पूजन करने के साथ ही मंदिर के शिखर एवं यज्ञशाला के शिखर पर कलश और ध्वज की स्थापना भी की। विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में कन्याओं का पूजन करने के साथ ही भगवान श्री गणेश की आरती की तथा मंदिर परिसर में चल रही भजन मंडली में पहुंचकर श्री राम भजन का गायन भी किया। 
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कन्या भोज तथा भंडारा में भांजियों तथा अन्य उपस्थित जनों को भोजन प्रसादी वितरित की और स्वयं भी प्रसाद ग्रहण किया। 
    इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान से अनेक गणमान्यजन, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों लाड़ली बहनों आदि ने मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय हार्दिक स्वागत किया।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ