बीजेपी का बड़ा दांव - केंद्रीय मंत्री तोमर पटेल सहित चार सांसद लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

भोपाल ।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा भोपाल में सोमवार को कार्यकर्ता महाकुंभ में विजय संकल्प दिलाने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने रात्रि नौ बजे कद्वावर नेताओं को शामिल करते हुए 39 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी । इसमें पार्टी ने विजयी दांव चला है । हर हाल में जीत का संकल्प लेते हुए भाजपा ने तीन केंद्रीय मंत्रियों को विधानसभा प्रत्याशी बनाया है । केंद्रीय मंत्रियों में नरेन्द्र सिंह तोमर , प्रहलाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल हैं । साथ ही इंदौर से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और लोकसभा के मुख्य सचेतक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को भी जबलपुर पश्चिम से प्रत्याशी बनाया गया है । अन्य सांसदों में गणेश सिंह , राव उदय प्रताप सिंह और रीति पाठक का नाम दूसरी सूची में आया है । दूसरी सूची में छह महिला प्रत्याशियों को भी टिकट दी गई है । भाजपा ने दूसरी सूची में बेहद फेरबदल करते हुए कई विधायकों की टिकट काट दी है , वहीं कुछ सीटों पर परिजनों की टिकट काटी गई है । 
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को दिमनी से प्रत्याशी बनाया गया , है । दिमनी तोमर की संसदीय सीट मुरैना में ही आता है । वे ग्वालियर से दो बार विधायक रह चुके हैं । इंदौर एक से 
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को प्रत्याशी बनाया गया है विजय वर्गीय 2015 से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी विधानसभा चुनाव में उतारा 
मध्य प्रदेश की राजनीति से दूर हैं । पिछले चुनाव में उन्होंने अपने पुत्र आकाश विजयवर्गीय को इंदौर तीन कैलाश विजयवर्गीय से विधायक बनवा दिया था ।
 वहीं प्रहलाद पटेल को नरसिंहपुर से प्रत्याशी बनाया गया है , अब तक इस सीट से उनके भाई जालम सिंह पटेल विधायक हैं । 
फग्गन सिंह कुलस्ते को निवास से लड़ाया जाएगा , पहले इस सीट से कुलस्ते के भाई राम प्यारे . निवास से विस चुनाव हार गए थे । वरिष्ठ नेताओं में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को भी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है ।

भाजपा ने 28 नए चेहरे उतारे , तीन वर्तमान विधायकों के टिकट काटे

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को 39 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर सबको चौका दिया । केंद्रीय मंत्री और सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ाने के निर्णय के साथ 28 नए चेहरे मैदान में उतारे हैं । तीन वर्तमान विधायकों के टिकट काट दिए हैं । इसके पहले पार्टी 39 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है ।

 भाजपा ने नरसिंहपुर .सीट से वर्तमान विधायक जालम सिंह पटेल , मैहर से नारायण त्रिपाठी और सीधी से केदार नाथ शुक्ल का टिकट काट दिया है । नारायण त्रिपाठी अपनी अलग पार्टी विध्य विकास पार्टी गठित कर 30 प्रत्याशी उतारने का एलान कर चुके हैं । 
जबकि , केदार नाथ शुक्ल के समर्थक द्वारा एक आदिवासी के ऊपर पेशाब करने का मामला सामने आने पर पार्टी को बैकफुट पर आना पड़ा था । वहीं , जालम सिंह पटेल के भाई केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया है ।
 पार्टी ने नरसिंहपुर , गाडरवारा , जुन्नारदेव , सीधी , सिहावल , जबलपुर पश्चिम , डिंडोरी , निवास , कटंगी , सतना , मैहर , देवरी , राघौगढ़ , करैरा , दिमनी , लहार , भितरवार , सेवदा , छिंदवाड़ा , परासिया , घोड़ाडोंगरी , उदयपुरा , आगर , भीकनगांव पानसेमल , इंदौर एक , नागदा खाचरोद और सैलाना विधानसभा क्षेत्र में नए चेहरे दिए हैं । जबकि , पहली सूची में हारे गए 23 प्रत्याशी बदले गए थे ।

 
 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ