कार्यकर्ता महाकुभ में पीएम मोदी आज भरेंगे जोश , दिलाएंगे विजय संकल्प जंबूरी मैदान में जुटेंगे लाखों कार्य कार्यकर्ता

 
सितंबर में प्रधानमंत्री का मप्र में यह दूसरा दौरा सुबह 10.55 बजे पहुंचेंगे , एक बजे होंगे रवाना 

राजधानी के जंबूरी मैदान में सोमवार को होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तैयारियों का जायजा लिया 
भोपाल ( राज्य ब्यूरो ) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को भोपाल के जंबूरी मैदान में कार्यकर्ता महाकुंभ में कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ विजय संकल्प दिलाएंगे । जनता का आशीर्वाद लेने के लिए तीन सितंबर से भाजपा की ओर से निकाली गई जन आशीर्वाद यात्रा का औपचारिक समापन भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर इस महाकुंभ में होगा । विंध्य , महाकोशल , मालवा , ग्वालियर चंबल और बुंदेलखंड से निकाली गई यात्राएं 21 दिनों में 10880 किलोमीटर का सफर तय कर 223 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरीं । प्रधानमंत्री का सितंबर में मध्य प्रदेश का यह दूसरा दौरा है । इसके पहले वे 14 सितंबर को सागर जिले के बीना में बीना रिफाइनरी के पेट्रो केमिकल्स कांप्लेक्स का भूमिपूजन करने आए थे । इसके पहले वे शहडोल , सागर और भोपाल भी आ चुके हैं । भोपाल में इसके पहले उन्होंने देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत यहां से वर्चुअली संवाद किया था । महाकुंभ में प्रदेशभर से 10 लाख कार्यकर्ता के आने का लक्ष्य है ।
 
महिलाएं करेंगी अभिनंदनः 
संसद में महिला आरक्षण बिल पारित होने को लेकर महिलाओं में उत्साह है । शिवराज सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया है । इन कार्यों के प्रति धन्यवाद देने के लिए महिला कार्यकर्ता पार्टी ध्वज के साथ मोदी जी मोदी का अभिनंदन करेगी।

तीन मंत्री करेंगे अगवानीः प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए सरकार ने गृह मंत्री डा . नरोत्तम मिश्रा , भूपेंद्र सिंह , और विश्वास सारंग को मिनिस्टर इन वेटिंग नामित किया हैं । डा . मिश्रा विमानतल पर उनकी अगवानी करेंगे जंबूरी मैदान पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री सिंह और कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग अगवानी और विदाई के समय उपस्थित रहेंगे । प्रधानमंत्री सुबह 10.55 बजे भोपाल आएंगे और दोपहर एक बजे रवाना हो जाएंगे।


वर्षा हुई तो एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से पीएम आएंगे जंबूरी मैदान 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सोमवार को प्रस्तावित भोपाल दौरे को लेकर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के साथ एसपीजी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं । वर्षा की आशंका के चलते रविवार को प्रधानमंत्री को सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक ले जाने को लेकर कारकेड के साथ छह बार रिहर्सल की गई । सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करने , दोपहर में पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना जंबूरी मैदान पहुंचे और पुलिस कमिश्नर व सुरक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों से जानकारी ली । इस दौरान कुछ कमियों को दुरुस्त करने के लिए निर्देश भी दिया ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ