अब पुलिस जैसी खाकी वर्दी में नजर आएंगे मध्य प्रदेश के कोटवार सेवानिवृत होने पर मिलेंगे ₹1 लाख रुपये

कोटवार पंचायत में मुख्यमंत्री की घोषणा ● ✓ ✓   ✓लाडली बहना योजना का लाभ सभी कोटवारों को मिलेगा
✓ बिना सेवा भूमि वालों को मिलेंगे अब 8000 रुपये प्रतिमाह 
✓ सभी कोटवारों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ 
✓ कोटवारों की भर्ती में अब न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता से छूट

भोपाल ।
प्रदेश के 35 हजार कोटवारों की लंबे समय से चली आ रहे मांगों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को पूरा कर दिया । भोपाल के लाल परेड मैदान पर आयोजित कोटवार पंचायत में उन्होंने घोषणा की कि . अब कोटवारों की वर्दी खाकी रंग की होगी , बिना सेवा भूमि वाले कोटवारों का मानदेय चार हजार के स्थान पर आठ हजार रुपये प्रतिमाह होगा , सेवानिवृति पर उन्हें एकमुश्त एक लाख रुपये दिए जाएंगे और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ सभी कोटवारों को मिलेगा । मुख्यमंत्री ने कहा कि कोटवार भर्ती में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की बाध्यता नहीं होगी । इस पद को न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता से छूट रहेगी । सभी कोटवार को सिमकार्ड दिए जाएंगे और इसे रिचार्ज करने का खर्च शासन वहन करेगा । कोटवार सम्मेलन प्रतिवर्ष आयोजित किया जाएगा । मुख्यमंत्री ने कहा कि कोटवार के बिना कलेक्टर कमिश्नर कुछ नहीं कर सकते हैं । बिना आपकी जानकारी के गांव में कोई काम नहीं हो सकता है । गांव के लोग चैन की नींद तब सो पाते हैं , जब आप जागते हो । राजस्व प्रशासन की रीढ़ यदि कोई है तो वो कोटवार हैं । 

कोटवारों की कुछ समस्याएं भी हैं , इसलिए हम तय कर रहे हैं कि सभी को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा । मानदेय में हर वर्ष पांच सौ रुपये बढ़ते जाएंगे । तीन एकड़ तक की सेवा भूमि होने पर एक हजार के स्थान पर दो हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा । इसी तरह तीन से साढ़े सात एकड़ सेवा भूमि होने पर प्रतिमाह 600 के स्थान पर 1,200 और साढ़े सात से दस एकड़ तक भूमि होने पर एक हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ