भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस अब भाजपा की तर्ज पर हिंदुत्व कार्ड खेलने में पीछे नहीं है।विधानसभा चुनाव से पहले अब गंगाजल की इंट्री हो गई है। कांग्रेस के कार्यकर्ता अब इंदौर की सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर गंगाजल बाटेंगे। गंगाजल की बोतल के साथ कमलनाथ के 11 वचनों के पोस्टर भी जनता को दिए जाएंगे।
इंदौर की 9 विधानसभाओं में से हर विधानसभा में 10 हजार घरों में गंगाजल की बोतल और 11 वचनों के पोस्टर भेंट दिए जाएंगे। इसके तहत एक लाख घरों में ये गंगाजल और पोस्टर भेंट करने का लक्ष्य तय किया है। इंदौर ओबीसी प्रकोष्ठ के लोकसभा अध्यक्ष हिमांशु यादव हरिद्वार से गंगाजल की बोतल लेकर भोपाल में पीसीसी कार्यालय पहुंचे हैं।
सियासी बयान बाजी धार्मिक मुद्दों पर सिमटी नजर आ रही है बीजेपी के साथ ही कांग्रेस भी अब पूरी तरह से हिंदुत्व के रंग में नजर आ रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ता अब इंदौर की सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर गंगाजल भेंट करेंगे।
अक्सर हिन्दुत्व के मुद्दे पर बीजेपी के नेता कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। इस बार बीजेपी को कांग्रेस उसी की रणनीति से जवाब दे रही है। कांग्रेस भी सॉफ्ट हिन्दुत्व की राह पर लगातार आगे बढ़ रही है। कमलनाथ छिंदवाड़ा में धीरेन्द्र शास्त्री और पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा करा चुके हैं। इसके अलावा पीसीसी में हनुमान चालीसा का पाठ भी हो चुका है।
प्रदेश में 27 सीटों पर जब उपचुनाव हुआ था। उससे पहले चुनावी प्रचार के दौरान कमलनाथ भगवामय नजर आए। उन्होंने कांग्रेस की परंपराओं को तोड़ते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में राम दरबार की झांकी सज वाई। कृष्ण जन्माष्टमी पर अपने घर पर धूमधाम से पूजन किया।
पीसीसी चीफ कमलनाथ छिंदवाड़ा में पंडित प्रदीप मिश्रा को बुलवाकर कथा कराया। सिमरिया हनुमान मंदिर में 42 एकड़ मैदान में 5 से 9 सितंबर तक कथा आयोजित की गई। इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारी की गई थी। इससे पहले, 5 से 7 अगस्त तक कमलनाथ ने सिमरिया में ही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा का आयोजन करवाया था।




0 टिप्पणियाँ