ग्वालियर। करणी सेना की प्रदेश कार्यसमिति 23 सितंबर को ग्वालियर में आयोजित होगी। इसमंे मुख्य अतिथि के रूप में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू उपस्थित रहेंगे। करणी सेना देश भर में हिन्दुत्व की रक्षा के लिए अलख जगाने का काम कर रही है। उक्त जानकारी आज करणी सेना के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रविन्द्र सिंह पवैया व ग्वालियर चंबल संभाग के अध्यक्ष सरनाम सिंह तोमर ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि करणी सेना हिन्दुत्व के लिए जो भी संस्था , पार्टी कार्य करेगा पूरी तरह उसके साथ है। पवैया व तोमर ने कहा कि देश के साथ प्रदेश भर में भी हमने हिन्दुत्व सहित विभिन्न मुददों पर सार्थक कार्य किये हैं। करणी सेना की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक व सम्मान समारोह बल भवन सिटी सेंटर में 23 सितंबर को अपरान्ह दो बजे से आयोजित होंगे।प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेश भर से लगभग 500 डेलीगेटस शिरकत करेंगे। इसमें देश भर के प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवैया व संभागीय अध्यक्ष तोमर ने बताया कि सम्मान समारोह में समाज में उल्लेखनीय कार्रू करने वाले प्रमुख लोगों सहित पत्रकार , शिक्षकों, स्पोर्टस मैन के सम्मान भी किये जायेंगे। इससे पूर्व करणी सेना के अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू का भव्य स्वागत कर रैली निकलेगी , जो पुरानी छावनी से हजीरा, गोला का मंदिर , स्टेशन बजरिया होते हुये बाल भवन पहुंचेगी। पत्रकार वार्ता में युवा करणी सेना के अध्यक्ष संतोष सिंह भदौरिया , अर्जुन भदौरिया, प्रदेश प्रभारी सोनू तोमर, उपेन्द्र परमार , छात्र विंग अध्यक्ष प्रिंस राठौर आदि भी उपस्थित थे।




0 टिप्पणियाँ