क्या है सिफारिश ■ बच्चों और किशोरों के पास रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक फोन न हो । इस्तेमाल की लिमिट भी दो घंटे की तय होनी चाहिए । 16 से 18 साल के युवाओं को दो घंटे , 8 से 16 साल के बच्चों को एक घंटे , उससे भी छोटे बच्चों को महज 8 मिनट के लिए ही फोन इस्तेमाल करने दिया जाए ।
पैरेंट्स और टेक कंपनियों पर जिम्मेदारी यह पॉलिसी लागू करने का जिम्मा पैरेंट्स और टेक कंपनियों पर होगा कि वह बच्चों को फोन कम इस्तेमाल करने दें । इन सिफारिशों को 2 सितंबर को सार्वजनिक किया जाएगा । असर और विरोध : इस सिफारिश के बाद से चीनी टेक कंपनियों के शेयरों में गिरावट का दौर जारी है । टेक कंपनियों का कहना है कि यह नियम कड़ा है और इसके पालन की बजाय बेहतर होगा कि नाबालिग बच्चों को फोन ही ना इस्तेमाल करने दिया जाए । समस्या बन चुका है मोबाइल चीन के अलावा भारत , अमेरिका समेत दुनिया के किसी भी देश में अब फोन का अत्यधिक इस्तेमाल एक समस्या बन गया है । शारीरिक श्रम कम होने के चलते लोग बड़ी संख्या लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं ।




0 टिप्पणियाँ