मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते 7 माहा पहले ही MP बोर्ड ने जारी किया 10 वीं-12 वीं परीक्षा का टाइम टेबल

भोपाल माध्यमिक शिक्षा मंडल ने भोपाल ने साल 2024 में होने वाले कक्षा 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल घोषित कर दिया है, हालांकि परीक्षा में अभी लंबा समय बाकी है, लेकिन एमपी बोर्ड ने साल 2024 में होने वाली एग्जाम का टाइम टेबल करीब 7 माह पहले ही जारी कर दिया है। इसमें बोर्ड की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है कि स्टूडेंट्स भी उसी प्रकार से परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे।

लोकसभा और विधानसभा चुनाव के चलते लिया शिक्षा मंडल भोपाल ने बड़ा फैसला 

जिस प्रकार एमपी बोर्ड द्वारा हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी एग्जाम की डेट फायनल की है, उससे साफ पता चल रहा है कि इस बार लोकसभा और विधानसभा चुनाव होने हैं, यही कारण है कि समय से पहले ही बोर्ड एग्जाम की डेट घोषित कर दी गई है। इस बार दोनों की बोर्ड कक्षाओं की एग्जाम भी फरवरी में ही शुरू हो जाएगी और फरवरी में ही खत्म भी हो जाएगी।

ये है बोर्ड एग्जाम के टाइम टेबल

हाईस्कूल सार्टिफिकेट एग्जाम 10 वीं
तारीख -विषय
5 फरवरी 2024 -हिंदी
7 फरवरी 2024 -उर्दू
9 फरवरी 2024-संस्कृत 
13 फरवरी 2004- गणित

15 फरवरी 2024- मराठी गुजराती, पंजाबी और सिन्धी
19 फरवरी 2024- अंग्रेजी
22 फरवरी 2024- विज्ञान
26 फरवरी 2024- सामाजिक विज्ञान
28 फरवरी 2024- एनएसक्यूएफ के समस्त विषय

हायर सेकेंडरी सार्टिफिकेट एग्जाम 12 वीं

6 फरवरी 2024- हिन्दी
8 फरवरी 2024- अंग्रेजी
10 फरवरी 2024- ड्राइंग एंड डिजाइनिंग
12 फरवरी 2024- फिजिक्स, अर्थशास्त्र, एनिमल हसबेन्डरी मिल्कट्रेड पोल्टीफर्मींग एंड फिसरिज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास
13 फरवरी 2024 - मनोविज्ञान
15 फरवरी 2024- बायोटेक्नोलाजी, गायन वादन, तबला पखावज
16 फरवरी 2024- बायोलाजी
17 फरवरी 2024- इन्फोरमेटिक प्रेक्टिसेस
20 फरवरी 2024 - संस्कृत
21 फरवरी 2024 - केमिस्ट्री, इतिहास, बिजनेस स्टडीज, ड्राइंग एंड पेंटिंग गृह प्रबंध एवं वस्त्र विज्ञान
23 फरवरी 2024 - समाज शास्त्र
27 फरवरी 2024 - मैथमेटिक्स
28 फरवरी 2024 - एनएसक्यूएफ , शारीरिक शिक्षा
29 फरवरी 2024- राजनीति शास्त्र
2 मार्च 2024 - भूगोल, क्राप प्रोडेक्शन एंड हर्टिकल्चर, स्टिल लाईफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया- विज्ञान एवं स्वास्थ्य
4 मार्च 2024 - कृषि, होम साइंस कला, बुक कीपिंग एंड एकांउटेन्सी
5 मार्च 2024 -उर्दू, मराठी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ