1587 व्यापारिक संस्थानों के नापतौल उपकरणों की जांच अनियमितता पाए जाने पर 19 लाख से अधिक राजस्व वसूली


ग्वालियर । नापतौल विभाग द्वारा अप्रैल से जुलाई माह के दौरान अभियान बतौर कार्रवाई कर 1587 व्यापारिक संस्थानों के नापतौल उपकरणों की जांच की गई । नापतौल उपकरणों का सत्यापन करने के साथ - साथ कमियां पाए जाने पर विभिन्न व्यापारिक संस्थानों से 19 लाख 68 हजार रुपए का राजस्व संग्रहीत किया गया है । साथ ही 64 व्यापारिक संस्थानों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर प्रकरण पंजीबद्ध किए गए । इनमें से 23 प्रकरण गत जुलाई माह के दौरान पंजीबद्ध हुए हैं । निरीक्षक नापतौल से प्राप्त जानकारी के अनुसार जुलाई माह के दौरान जिन व्यापारिक संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है , उनमें Scorn अग्रवाल आयरन स्टोर , नीरज इंटरप्राइजेज , रवि स्टील , अंकित स्टील , गौरव दीपक धर्मकाँटा , प्रिंस इण्डेन ( गैस वितरक ) बहोड़ापुर , मां वैष्णो आटा चक्की , आदर्श कॉलोनी , बेक हाउस ( बेकरी ) गोविंदपुरी ,रवि कबाड़ी नेहरू कॉलोनी , एनबी बाजार ठाठीपुर , अग्रवाल किराना स्टोर दर्पण कॉलोनी , आशीष शर्मा दर्पण कॉलोनी , भूरा पंसारी ठाठीपुर , अन्नपूर्णा ट्रेडर्स ठाठीपुर , द्वारिका पेडा ठाठीपुर , अर्जन खरे स्क्रेप नाका चंद्रबदनी , शीतल किराना डबरा , मधुवन चाय नया बाजार व बागेश्वर दुग्ध डेयरी डबरा शामिल हैं । निरीक्षक नापतौल ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण कर 256 व्यापारिक संस्थाओं के विरुद्ध अनियमितता पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की गई । जिसमें 7 हजार 567 व्यापारियों के नापतौल उपकरणों का सत्यापन कर 77 लाख 29 हजार से अधिक राजस्व विभाग ने हासिल किया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ