नाथ के गढ़ में तीन दिन बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री

MP NEWS: बागेश्वर धाम को कमलनाथ अपने गढ़ छिंदवाड़ा में ले जा रहे हैं । यहां पर भक्ति रस की बयार तीन दिन तक बागेश्वर धाम रहेगी । कमलनाथ को पूर्व से भी कांग्रेसी हनुमान भक्त के रूप में प्रोजेक्ट करते रहे हैं । उन्होंने यहां पर हनुमान जी की 103 फीट ऊंची मूर्ति की स्थापना पूर्व में करवाई थी । अब इस परिसर में कई मंदिर स्थापित हो चुके हैं । छिंदवाड़ा और उसके आसपास के लोगों के लिए यह जगह धार्मिक आस्था का केंद्र बन चुकी है । इस परिसर में बागेश्वर धाम 5 से 7 अगस्त तक राम कथा करेंगे । यह आयोजन इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि सावन के अधिक माह में इसे करवाया जा रहा है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ